फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   More than 1000 PRTC buses did not run in Punjab, loss of Rs 1.60 crore

Patiala News: पंजाब में नहीं चलीं पीआरटीसी की 1000 से ज्यादा बसें, 1.60 करोड़ का नुकसान

Wed, 09 Jul 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
More than 1000 PRTC buses did not run in Punjab, loss of Rs 1.60 crore
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के ठेका मुलाजिमों के बुधवार को हड़ताल पर रहने के कारण 1000 से ज्यादा बसें नहीं चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली व हरियाणा जाने वाली बसें भी रद्द रहीं। वहीं, पीआरटीसी को एक ही दिन में 1.60 करोड़ का नुकसान हुआ। पीआरटीसी के बेड़े में करीब 1200 बसें हैं। हड़ताल के दौरान केवल 10 फीसदी बसें ही चल सकीं बाकी डिपो में ही खड़ी रहीं। पीआरटीसी के करीब 2700 ठेका मुलाजिम हैं जो उन्हें नियमित करने की मांंग कर रहे हैं। इन मुलाजिमों का कहना है कि आप सरकार ने सत्ता में आने पर ठेका मुलाजिमों को नियमित करने का दावा किया था जो अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने भी कामकाज ठप रखा। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब के सभी जिलों में कर्मचरियों ने जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर आदि शहरों में कर्मचारियों ने रैली निकाल कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed