{"_id":"66e85d9bfdc859078d09f7e4","slug":"monsoon-weak-in-punjab-faridkot-hottest-with-374-degrees-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5622-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में मानसून कमजोर, 37.4 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में मानसून कमजोर, 37.4 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में अब तक सामान्य के मुकाबले 33 फीसदी कम बारिश दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सोमवार को मानसून कमजोर रहा। केवल कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते तापमान वृद्धि के साथ 37.4 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में भी कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई है। पंजाब में सितंबर के महीने में अब तक सामान्य की तुलना में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 51.2 एमएम की बारिश के मुकाबले 34.2 एमएम की बारिश हुई है।
अमृतसर में 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बरनाला में 73 फीसदी कम, बठिंडा में 70, फाजिल्का में 38 फीसदी, गुरदासपुर में 52 फीसदी, होशियारपुर में 86 फीसदी, जालंधर में 49, कपूरथला में 91, मानसा में 77, लुधियाना में 11, मोगा में 56, पठानकोट में 12, संगरूर में 50, एसबीएस नगर में 27 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के तापमान में सोमवार को 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 37.4 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा, वहीं अमृतसर का 34.3 डिग्री, लुधियाना का 35.0, पटियाला का 34.7, पठानकोट का 33.9, बठिंडा का 36.4, गुरदासपुर का 33.0, बरनाला का 34.2, जालंधर का 33.2, फिरोजपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 21.3 डिग्री का तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 24.7, लुधियाना का 24.0, पटियाला का 23.9 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), बठिंडा का 25.6, बरनाला का 23.8, फरीदकोट का 25.1, फाजिल्का का 24.1, फिरोजपुर का 24.9 और जालंधर का भी 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।