फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Moga made the villagers Pavarkam personnel hostage

मोगा में ग्रामीणों ने पावरकाम कर्मियों को बनाया बंधक

Tue, 07 Jul 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 07 Jul 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
जिले के गांव मद्दोके में घरों से मीटर निकालने आई पावरकॉम टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक पावरकॉम आधिकारियों को बंधक बनाकर रखा और अंतत: बिजली सप्लाई बहाल करने बाद ही उन्हें छोड़ा। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना अजीतवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने तकरीबन 4 वर्ष पहले बिजली चोरी रोकने के मकसद से घरों अंदर लगे मीटरों को बाहर निकालने के लिए ठेका दिया था। कई गांवों में तो पावरकॉम मीटर बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन कई गांवों में लोगों के  विरोध के चलते घरों से मीटर बाहर निकालने का काम रोक दिया था।
विज्ञापन


यहां कस्बा अजीतवाल स्थित पावरकॉम के एसडीओ मनप्रीत सिंह और जेई सुखदर्शन सिंह की निगरानी में ठेकेदार के कर्मियों ने गांव मद्दोके में घरों में से मीटर बाहर निकालने का काम शुरू किया था। उन्होंने कई घरों के मीटर बाहर निकाल दिए। इस दौरान किसान मजदूर जत्थेबंदियां के साथ एकत्र हुए ग्रामीणों ने  घरों में से मीटर बाहर निकालने का विरोध किया और पावरकॉम आधिकारियों और ठेकेदार का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पावरकॉम अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि उनका सुझाव उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा और उनके अगले आदेशों तक मीटर बाहर नहीं निकाले जाएंगे। इस मौके लोगों के गुस्से और विरोध कारण पावरकॉम आधिकारियों ने मीटर बक्से नहीं लगाऐ और बिजली स्पलाई बहाल कर दी।


इस समय पंजाब खेत मजदूर यूनियन नेता कुलदीप सिंह मद्दोके, भारती किसान यूनियन डकौंदा गुरनाम सिंह और अन्य ने गरीब मजदूर किसानों - मज़दूरों का उजाडा करने की सरकारी नीति की अलोचना करते कहा कि फैक्टरियों आदि में बडे़ स्तर पर बिजली चोरी हो रही है लेकिन बिजली चोरी रोकने के नाम पर सरकार आम लोगों से धक्केसाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed