फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Positive Punjab MLA Nirmal Singh Exposed Government Hospital Reality

पंजाब के संक्रमित विधायक ने खोली मुख्यमंत्री के दावों की पोल, बोले- बहुत गंदा है सरकारी अस्पताल

Mon, 07 Sep 2020 09:39 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Corona Positive Punjab MLA Nirmal Singh Exposed Government Hospital Reality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भले ही सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों को अच्छी सेहत सेवाएं दिए जाने के बड़े-बड़े दावे करें, लेकिन उनके अपने ही जिले के हाल बुरे हैं। शुतराणा हलके के संक्रमित विधायक निर्मल सिंह ने सीएम के इन दावों की पोल खोल दी है। विधायक शुतराणा सरकारी राजिंदरा अस्पताल में साफ-सफाई की कमी के कारण निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
विज्ञापन


28 अगस्त को चंडीगढ़ में पटियाला के शुतराणा हलके के विधायक निर्मल सिंह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद से वह अपने घर में ही क्वारंटीन थे। दो दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद वह सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट हो गए थे। इस बाबत पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि सरकार चाहे जो भी दावे करे, लेकिन राजिंदरा के कोविड वार्ड में साफ-सफाई का प्रबंध बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन


शौचालय बहुत गंदे थे। डाक्टर भी दिन में एक-दो बार ही विजिट करते हैं। कोविड मरीजों की देखरेख का जिम्मा निचले स्टाफ पर छोड़ रखा है। इन्हीं कारणों के चलते शनिवार शाम को वह एक निजी अस्पताल में शिफ्ट हो गए जहां उनके सारे टेस्ट किए गए। अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राजिंदरा अस्पताल के बारे में वहां के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक को अलग से एसी कमरा और एक वार्ड अटेंडेंट भी दिया गया था। शौचालय की साफ-सफाई भी अच्छी तरह से की जा रही है। फिर भी अगर उनको प्रबंध सही नहीं लगे, तो अब वह क्या कह सकते हैं।
- डॉ. पारस पांडव, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, सरकारी राजिंदरा अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed