{"_id":"2692d9be7d29b598c78aa4e599d9ac32","slug":"malwa-college-bathinda-and-public-college-samana-became-the-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवा कालेज बठिंडा और पब्लिक कालेज समाना बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवा कालेज बठिंडा और पब्लिक कालेज समाना बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी की 53वीं सालाना एथलेटिक मीट का बुधवार को समापन हो गया। इसमें पुरुषों के वर्ग में मालवा कालेज बठिंडा और महिला वर्ग में पब्लिक कालेज समाना चैंपियन रहा। जबकि मालवा कालेज बठिंडा का तेजिंदर सिंह तूर और पब्लिक कालेज समाना की मनवीर कौर चैंपियन रही।
विजेता एथलीटों को पुरस्कार बांटने की रस्म यूनिवर्सिटी के डीन कालेज डा. कुलबीर सिंह ढिल्लों ने अदा की। सर्वोत्तम एथलीट रहे खिलाड़ियों को गुरबख्श सिंह अमेरिका ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही चैंपियनशिप दौरान नए रिकार्ड बनाने वाले एथलीटों को यूनिवर्सिटी की ओर से 10-10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार दिए।
इस चैंपियनशिप में विभिन्न इवेंटों में 18 नए रिकार्ड बने। महिलाओं के वर्ग में पब्लिक कालेज समाना पहले, नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी दूसरे और फतेह कालेज फार वुमन रामपुरा तीसरे, पुरुषों के वर्ग में मालवा कालेज बठिंडा पहले, नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी दूसरे और मालवा फिजिकल कालेज बठिंडा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बुधवार को हुए विभिन्न मुकाबलों के नतीजों के मुताबिक पुरुषों के हाफ मैराथन में नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी के दत्ता बोरसे ने गोल्ड, इसी कालेज के मुकेश कुमार ने सिल्वर और मालवा फिजिकल कालेज बठिंडा के चंद्रमणी सिंह ने कांस्य, 400 मीटर वर्ग में मालवा फिजिकल कालेज बठिंडा के कंबरदीप सिंह ने नया रिकार्ड बनाया।
माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के जतिंदरपाल सिंह ने सिल्वर और मालवा कालेज बठिंडा के हरजिंदर सिंह ने कांस्य, 100 मीटर बाधा मुकाबलों में अकाल फिजिकल कालेज मस्तुआना के अंग्रेज सिंह ने गोल्ड, अकाल डिग्री कालेज मस्तुआना के अमरिंदर सिंह ने सिल्वर और मोदी कालेज पटियाला के रणविजय सिंह ने कांस्य का मेडल हासिल किया।
महिलाओं के हाफ मैराथन में पब्लिक कालेज समाना की प्रभजोत कौर ने गोल्ड, नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी की हरप्रीत कौर ने सिल्वर और पब्लिक कालेज समाना की राजविंदर कौर ने कांस्य, 400 मीटर वर्ग में फतेह कालेज फार वुमन रामपुरा की वीरपाल कौर ने नया रिकार्ड बनाया।
पब्लिक कालेज समाना की मनप्रीत कौर ने चांदी और नेशनल कालेज चुपकी की संदीप कौर ने कांस्य, ऊंची छलांग मुकाबलों में पब्लिक कालेज समाना की ज्योति ने नया रिकार्ड बनाया। सरकारी महिंदरा कालेज पटियाला की परनीत कौर ने चांदी और माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कालेज मानसा की सुखदीप कौर ने कांस्य का मेडल जीता।