फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Language Department, Punjabi intercourse 50th anniversary of state, education minister, Patiala

पंजाबी लेखकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई: रखड़ा

Mon, 17 Oct 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 17 Oct 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
Language Department, Punjabi intercourse 50th anniversary of state, education minister, Patiala
पटियाला के भाषा विभाग की ओर से आयोजित समागम में नामवर लेखकों व विद्वानों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
जल सप्लाई एवं सेनीटेशन और उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि पंजाब के लेखकों व विद्वानों ने अपनी रचनाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब को एक अनूठी पहचान दिलाई है। वह भाषा विभाग की ओर से सोमवार को पंजाबी सूबे की 50वीं वर्षगांठ को समर्पित समागम को संबोधित कर रहे थे। समागम में पंजाब के नामवर लेखकों व विद्वानों को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सम्मानित शख्सियतों में डा. रतन सिंह जग्गी, गुरनाम सिंह, सीआर मौद्गिल, डा. सुखदियाल सिंह, डा. सतीश कुमार वर्मा, डा. मेघा सिंह, प्रोफेसर गुरबचन सिंह राही, प्रोफेसर कुलवंत ग्रेवाल, अमरजीत सिंह वडैच, प्रोफेसर बलदेव सिंह बलुआना, डा. गुरमीत सिंह सिद्धू, डीपीआई कॉलेज टीके गोयल, डा. मोहम्मद रफी, डा. गुरपाल सिंह, डा. सिमरजीत सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन


पंजाबी साहित्य रतन डा. रतन सिंह जग्गी ने पंजाबी राज्य की स्थापना के लिए पंजाबियों की ओर से दी गई कुर्बानियों और संघर्ष का जिक्र किया। पूर्व डायरेक्टर हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी सीआर मौदगिल ने पंजाबी सूबे की बनावट और पंजाबियों की ओर से किए संघर्ष की विचार चर्चा की। भाषा विभाग की डायरेक्टर गुरशरण कौर भी इस मौके पर मौजूद रहे। राज्य भर से आए विद्वानों ने शोध पत्र पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed