फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan Mazdoor Jtthebandi, prevented by police from Chandigarh, Grachon encompass village, Sangrur

पुलिस ने किसानों के पक्के मोर्चे को किया असफल, गांव घराचों में धरना

Tue, 06 Sep 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 06 Sep 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Jtthebandi, prevented by police from Chandigarh, Grachon encompass village, Sangrur
संगरूर के गांव घराचों में धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
सात किसान मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से मांगों को लेकर चंडीगढ़ में लगाए जाने वाले पक्के मोरचा को पुलिस ने असफल कर दिया। किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ जाने वाले तमाम रास्तों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


इसके बाद किसान गांव घराचों में चंडीगढ़ जाने के लिए इकट्ठा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। इसके चलते किसानों ने घराचों की अनाज मंडी में मोर्चा लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


जिले के ब्लॉक संगरूर, मालेरकोटला, धूरी, सुनाम, लहरा से बड़ी तादाद में किसान चंडीगढ़ के लिए जाने के लिए अपने-अपने इलाकों से रवाना हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव घराचों की अनाज मंडी में मोर्चा लगाए बैठे किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू उग्रांहा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्रांहा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों मजदूरों के संघर्ष को पुलिस की ताकत से दबाना चाहती है जिससे सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह बात भूल गई है कि किसी भी संघर्ष को लाठी के बल से दबाया नहीं जा सकता।


किसान-मजदूर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। मौके पर किसान नेता अमरीक सिंह गंढूआं, जनक सिंह भुटाल, जसविंदर सिंह लौंगोवाल, दिलबाग सिंह हरिगढ़, हरपाल सिंह पेधनी, दरबारा सिंह छाजला, जसवंत सिंह तोलावाल, श्यामदास कांझली, बहाल सिंह ढींढसा मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed