{"_id":"6776b258c179a4bf820946e2","slug":"kisan-andolan-jagjit-singh-dallewal-bone-structure-is-forming-need-for-proper-treatment-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: हड्डियों का ढांचा बन रहे हैं डल्लेवाल, 38 दिन से आमरण अनशन पर किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: हड्डियों का ढांचा बन रहे हैं डल्लेवाल, 38 दिन से आमरण अनशन पर किसान नेता
Thu, 02 Jan 2025 09:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:05 PM IST
सार
फसलों की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकिस्कों का कहना है कि डल्लेवाल हड्डियों का ढांचा बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे डल्लेवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन वीरवार को 38वें दिन में दाखिल हो गया। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल कमजोरी के कारण हड्डियों का ढांचा बनते जा रहे हैं। वह शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं। वह कैंसर के मरीज हैं। भूखा रहने के कारण वह अपनी कैंसर की दवाएं भी नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए डल्लेवाल को तुरंत उचित इलाज की जरूरत है।
इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार को खनौरी बॉर्डर पर रखी किसान महापंचायत में देश के कोने-कोने से दो लाख के करीब किसान पहुंच सकते हैं। इस महापंचायत में डल्लेवाल खास संदेश देंगे। महापंचायत की तैयारी के लिए अलग-अलग कमेटियां बना कर तैयारियां की जा रहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि आंदोलन के विषय में किसान नेताओं की ओर से सभी बयान बड़ी जिम्मेदारी के साथ संविधान के दायरे में रहकर दिए जा रहे हैं। सभी बयान जगजीत सिंह डल्लेवाल की भावना के अनुसार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से टिप्पणी की गई है कि मोर्चे में शामिल कुछ किसान गलत बयानबाजी कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को कहीं से भी न्याय नहीं मिलता तो वो न्याय की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से ही करता है। किसानों की सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि वे केंद्र सरकार को निर्देश जारी करें कि खेती के विषय पर बनी संसद की कमेटी की रिपोर्ट व हाई पावर कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट को लागू किया जाए। इनमें एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की गई है। वीरवार को कर्नाटक व तमिलनाडु से किसानों का बड़ा जत्था खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा। उन्होंने डल्लेवाल से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना।