फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jagtar Singh Tara Ropar court acquitted

जगतार सिंह तारा रोपड़ अदालत से बरी

Tue, 24 Nov 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Tue, 24 Nov 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
Jagtar Singh Tara Ropar court acquitted
जिला अदालत ने इरादा-ए-कत्ल, टाडा एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले के आरोपी केटीएफ के चीफ जगतार सिंह तारा को बरी कर दिया है। जगतार सिंह तारा पर जिला पुलिस ने 26 सितंबर 1991 को इरादा-ए-कत्ल, टाडा एक्ट की धारा 3,4,5 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले में अन्य आरोपी भी होने के कारण आईपीसी की धारा 148, 149 भी जोड़ी गई थी। बाकी आरोपी साक्ष्यों के अभाव में पहले ही बरी हो चुके हैं। तारा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में भी दोषी है।
विज्ञापन


रोपड़ अदालत के वकील सरबजीत सिंह बैंस ने बताया कि जगतार सिंह तारा पर यह मामला पुलिस पर मारने की नीयत से फायरिंग करने के कारण दर्ज किया गया था। आरोपियों का कहना था कि उन्हें तो पुलिस ने उनके घरों से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज सुनीता कुमारी शर्मा ने आरोपी जगतार सिंह तारा को बरी कर दिया। जगतार सिंह तारा रोपड़ के गांव डेकेवाला का वासी है। उसे थाइलैंड से थाई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे भारत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed