फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Iron City, furnace accident, three workers scorched PGI Referee, Mandi Gobindgarh

फर्नेस हादसे में तीन मजदूर झुलसे, पीजीआई रेफर

Sat, 07 Jan 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 Jan 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Iron City, furnace accident, three workers scorched PGI Referee, Mandi Gobindgarh
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो फोटो
लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के गांव सलाणी स्थित आरपी मल्टीमैटलका प्राईवेट लिमिटेड में बीती रात हुए फर्नेस हादसे में तीन मजदूरों के झुलस जाने की खबर है। इनको फर्नेस मालिकों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए खन्ना के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने तीनों मजदूरों को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब वीरवार रात साढ़े दस बजे मजदूर लोहा पिघलाने वाली भट्टी पर काम कर रहे थे, इस दौरान भट्टी में ऊबाल आने पर गर्म लोहा तीन मजदूरों पर आ गिरा जिससे दो मजदूर बेहद जख्मी हो गए जिन्हें पहले खन्ना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उनको चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


जख्मी मजदूरों में विद्या ननसा (45), धर्मात्मा राय (30) और संजय पटेल (37) के नाम शामिल हैं इनमें से धर्मात्मा राय और संजय पटेल बिहार के रहने वाले हैं और विद्या ननसा यूपी का रहने वाला है। अमलोह पुलिस के एसएचओ दलवीर सिंह गरेवाल ने बताया कि घटना के संबंध में जांच बिठाई गई है। इस जांच के बाद ही कार्यवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed