{"_id":"a323dcc1265f1514becced4c3534f8fd","slug":"iraq-hope-young-man-patiala-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में फंसे अपने बच्चों को देखने की आस में आंखें पथराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में फंसे अपने बच्चों को देखने की आस में आंखें पथराईं
पटियाला।
Updated Sun, 29 Jun 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में फंसे अपने बच्चों को देखने की आस में उनके परिजनों की आंखें पथरा गई हैं। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। पंजाब सरकार के लगातार वादों के बावजूद पटियाला जिले का अब तक एक भी नौजवान इराक से वापस नहीं लौटा है। प्रशासन ने भी अब पीड़ितों की सुध लेना बंद कर दिया है।
पटियाला के गांव खतौली के रहने वाले सुरजीत सिंह जिनका 24 साल का इकलौता बेटा महिताब सिंह इराक में फंसा है वह नम आंखों से बताते हैं कि अब तक उनके बेटे समेत गांव के बाकी सात लड़के जो इराक में फंसे हैं उनकी वापसी के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। अब तो प्रशासन ने भी सुध लेना बंद कर दिया है। पहले-पहले तो अधिकारी आए भी और दिलासा भी दिया लेकिन अब कोई सुनता नहीं है।
नाभा के दुलदी गेट का रहने वाला मलकीत सिंह (27) भी इराक में फंसा है। उसके जीजा परगट सिंह ने बताया कि अब तक सरकार से केवल वादे ही मिले हैं। पटियाला जिले से इराक में 29 नौजवान फंसे हैं इनमें से एक भी वापसी नहीं हुई है। फोन पर जब भी मलकीत से बात होती है वह अपनी परेशानी बताता है।
विज्ञापन
किसान महिंदर सिंह के मुताबिक उनका बेटा सुखबीर सिंह इराक के नजफ शहर में फंसा है। जहां कंपनी के मालिकों ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। इससे वह वहां से वापस नहीं आ पा रहा है। सरकार जल्द कोई कदम उठाए।