फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Interstate car thief gang busted, three arrested

अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन काबू

Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Interstate car thief gang busted, three arrested
पटियाला। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में सक्रिय अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पटियाला पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से जाली नंबर वाली दो होंडा सिटी कारें व एक मारुति कार, कार चोरी करने वाली मास्टर चाबी और अन्य औजार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी से विभिन्न राज्यों में की गईं कार चोरी की 16 वारदातें हल हो गई हैं। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पटियाला शहर में पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की काफी वारदातें सामने आ रही थीं। इन पर नकेल कसने के लिए सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह की टीम की ओर से जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जब पुलिस टीम पटियाला के होटल फ्लाईओवर के नजदीक मौजूद थी, तो सूचना मिली कि गुरशरणप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी खन्ना पती अलखाना बाजाखाना जिला फरीदकोट, अर्शदीप सिंह उर्फ बाबी निवासी नजदीक विश्वकर्मा धर्मशाला, मन्ने की पती बाजाखाना जिला फरीदकोट और नरेश कुमार उर्फ नीशू निवासी नजदीक वाटर वर्कर्स मास्टर कालोनी कालांवाली सिरसा हरियाणा आपस में मिलकर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली राज्यों से कार चोरी करते हैं। इसके आधार पर पटियाला के थाना अनाज मंडी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके टी प्वाइंट बन्ना रोड पटियाला से गिरफ्तार किया गया। मौके से आरोपियों के पास से जाली नंबर वाली तीन चोरी की कारें, कार चोरी करने वाली मास्टर चाबी और अन्य औजार बरामद किए गए।
विज्ञापन

रात को करते थे वारदातें, कारों के पुर्जे अलग करके कबाड़ में बेचते थे
गिरोह का सरगना गुरशरणप्रीत सिंह है, जिसके खिलाफ कार चोरी के आरोप में फरीदकोट और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं और वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी सजा काट चुका है। जबकि आरोपी नरेश कुमार की अपनी कबाड़ की दुकान है। इस गिरोह की ओर से ज्यादातर वह कारें चोरी की जाती थीं, जिनके मार्केट में स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलते हैं, जैसे होंडा सिटी, वरना, मारुति इत्यादि। गिरोह की ओर से वारदातों को रात के समय अंजाम दिया जाता था, फिर चोरी की कारों के हिस्से व पुर्जे अलग करके कबाड़ में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां की कार चोरी की वारदातें
गिरोह की ओर से पटियाला के सरहिंद रोड स्थित ग्रीन पार्क, गुरबख्श कालोनी, घुम्मन नगर में पांच चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। इसके अलावा बठिंडा में पांच, हरियाणा में दो और दिल्ली में चार कारों की चोरी यानी कुल 16 वारदातें की गईं। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड लिया जाएगा, ताकि इनसे और गहनता से पूछताछ हो सके। इसमें और खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना गुरशरणप्रीत सिंह (24) बारहवीं पास है और इसने मेकेनिकल डिप्लोमा किया है। वह गाड़ियों का क्रय-विक्रय का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed