{"_id":"f3912a99f8e7c27325892565f1df69e5","slug":"international-biology-olympiad-ocean-bhatia-won-the-silver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बायोलाजी ओलंपियाड में ओशिन भाटिया ने जीता सिल्वर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बायोलाजी ओलंपियाड में ओशिन भाटिया ने जीता सिल्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 22 Jul 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में चौथा रैंक और पंजाब पीएमईटी-2015 में 18वां रैंक हासिल करने वाले पटियाला के स्टूडेंट ओशिन भाटिया ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट रहे ओशिनने डेनमार्क में आयोजित इंटरनेशनल बायोलाजी ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।
ओशिन ने पटियाला के लक्ष्य इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली थी। लक्ष्य के अमित गुप्ता और शुभम गोयल के बाद इंटरनेशनल बायो ओलंपियाड में भारत के लिए पदक जीतने वाला ओशीन संस्थान तीसरा छात्र बन गया है। यह ओलंपियाड डेनमार्क में 10 से 14 जुलाई तक आयोजित किया गया। अपनी इस उपलब्धि पर ओशिन काफी खुश है।
ओशिन ने कहा कि अभिभावकों के प्रोत्साहन की वजह से वह यहां तक पहुंच सके हैं। आगे भी वह इसी तरह से अपने अभिभावकों के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करते रहेंगे।
विज्ञापन
बुड्ढा दल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अमृत कौर औझला ने ओशिन व उसके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओशिन ने साबित कर दिया कि अगर इंसान मेहनत करे, तो वह कोई भी मंजिल हासिल कर सकता है।
लक्ष्य इंस्टीट्यूट के ईडी साहिल हरजाई ने छात्रों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि हमारे छात्र हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। भविष्य में वह इसी तरह से मेहनत व लगन से स्टूडेंट्स को पढ़ाते रहेंगे।