फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Increase fees, PU Patiala, students, performance, Patiala

फीस वृद्धि के खिलाफ पीयू में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 02 Apr 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Increase fees, PU Patiala, students, performance, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीसों में वृद्धि के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने पटियाला यूनिवर्सिटी में 10 फीसदी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में चार फीसदी तक फीसों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ वीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर रोष स्वरूप पंजाब सरकार और पीयू मैनेजमेंट का पुतला फूंका गया। स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी की और फीसों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

 
स्टूडेंट लीडरों गुरसेवक सिंह, अमनदीप सिंह, लखविंदर सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से पीयू पटियाला आर्थिक पक्ष से घाटे में चल रहा है। पंजाब व केंद्र सरकार लगातार यूनिवर्सिटी की ग्रांट कम करके डूबती नौका में पत्थर डालने का काम कर रही है। सरकारों ने यह रवैया नई आर्थिक नीतियों को लागू करने के लिए अपनाया हुआ है। इस तरह निरंतर शिक्षा का व्यापारीकरण और निजीकरण हो रहा है। इससे जहां स्टूडेंट्स की आर्थिक लूट हो रही है, वहीं शिक्षा का स्तर भी निरंतर नीचे जा रहा है।
विज्ञापन


पीयू में ज्यादा स्टूडेंट्स मालवा क्षेत्र से आते हैं। इस क्षेत्र के लोगों का प्रमुख व्यवसाय खेतीबाड़ी है लेकिन किसानी सफेद मक्खी, खराब मौसम और सरकार की गलत नीतियों के कारण गंभीर संकट में फंसी हुई है। ऐसी स्थिति में सरकार ने फीसों में वृद्धि करके लोगों के जख्मों पर नमक छिड़का है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। स्टूडेंट्स ने इस मौके पर फीसों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed