{"_id":"5858fb654f1c1bf248e392a1","slug":"hockey-tournament-hockey-ground-of-punjab-public-school-nabha-punjabi-folk-singer-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉक्स रूपनगर ने आर्टिलरी सेंटर नासिक को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉक्स रूपनगर ने आर्टिलरी सेंटर नासिक को दी मात
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 20 Dec 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में मैच के दौरान अपना हुनर दिखाते हाकी खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के हॉकी ग्राउंड में 41वीं लिबरल्स जीएस बैंस ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो गया। डीसी रामवीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने टूर्नामेंट के प्रबंधकों को भरोसा दिलाया कि नाभा में एस्ट्रो टर्फ स्थापित करने की लंबित मांग को राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान पंजाबी लोक गायक पम्मी बाई ने अपने गीतों से समां बांध दिया।
टूर्नामेंट का शुरुआती मैच एसजीपीसी अमृतसर और चंडीगढ़ इलेवन के बीच हुआ। पहले हाफ की तरह मैच के दूसरे हाफ में भी कोई फैसला न हो सका। इसके चलते टाई ब्रेकर हुआ जिसमें चंडीगढ़ इलेवन 4-3 से विजेता रहा। यह गोल दलजीत, परमिंदर, जसदीप और मनिंदर ने किए।
हाक्स रूपनगर और आर्टिलरी सेंटर नासिक के बीच खेला मैच हाक्स रूपनगर ने 6-4 के अंतर से जीत लिया। रूपनगर के लड़कों ने मैच की शुरुआत में ही 1-0 से बढ़त बना ली। अमित ने पैनल्टी कॉर्नर को मैच के आठवें मिनट में गोल में तब्दील कर दिया लेकिन आर्मी के लड़कों ने मुकाबला करते हुए मैच के 13वें मिनट में स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। यह गोल बलराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
हॉक्स ने 32वें मिनट में दूसरा गोल दागा और स्कोर को 2-1 पर ला दिया लेकिन आर्मी के लड़कों ने 47वें मिनट में स्कोर को फिर से 2-2 से बराबरी पर ला दिया। रूपनगर ने फिर से लीड बनाते हुए मैच के 48वें मिनट में सुखविंदर सिंह के जरिए गोल दाग कर स्कोर 3-2 कर दिया। इस लीड को फिर हाक्स रूपनगर ने खोने नहीं दिया और 49वें मिनट में नवजोत ने स्कोर 4-2 कर दिया।
मैच के 54वें मिनट में हाक्स के कंवरपाल ने पैनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर लीड 5-2 कर दी। यह लीड मैच के 61वें मिनट में 6-2 हो गई। इसके बाद आर्मी के लड़कों ने मुकाबला करते हुए लीड को तो कम कर दिया लेकिन वह मैच जीत नहीं सके। इस तरह से हाक्स रूपनगर ने मैच को 6-4 के स्कोर से जीत लिया।