{"_id":"66cc3a73bc9cbf8f410686be","slug":"heavy-rain-in-punjab-from-yesterday-for-two-days-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5409-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में कल से दो दिन भारी बारिश, 2 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में कल से दो दिन भारी बारिश, 2 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में मंगलवार व बुधवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ी। इसमें प्रमुख तौर पर रोपड़ में 13.5 एमएम, पटियाला में 1.4 एमएम, एसबीएस नगर में 3.5 एमएम, बरनाला में 2.0, फिरोजपुर में 1.0, लुधियाना में 1.5 व मोगा में 1.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। रविवार को तापमान 0.6 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
सबसे अधिक 38.7 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 23.5 डिग्री का तापमान बरनाला का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, लुधियाना का 36.0, पटियाला का 36.4, पठानकोट का 34.9, बठिंडा का 36.9, फरीदकोट का 35.5, गुरदासपुर का 37.5, एसबीएस नगर का 33.8, बरनाला का 34.8, फिरोजपुर का 35.0, जालंधर का 34.6 डिग्री दर्ज किया गया।