{"_id":"66cd45e4c81ed156e6007836","slug":"heavy-rain-alert-in-punjab-for-two-days-from-today-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में बीते 24 घंटे कमजोर रहा मानसून, आज से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में बीते 24 घंटे कमजोर रहा मानसून, आज से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
Tue, 27 Aug 2024 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:55 PM IST
सार
पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक 37.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर व रूपनगर जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी है। इससे तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बीते 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा। केवल कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इनमें बरनाला में 2.3 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 0.1 एमएम, जालंधर में 2.1 एमएम, कपूरथला में 1.4 एमएम, लुधियाना में 3.5 एमएम, पटियाला में 2 एमएम, रूपनगर में 6.4 एमएम, एसबीएस नगर में 0.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
वहीं पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक 37.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 36.6 डिग्री, लुधियाना का 35.6, पटियाला का 35.4, पठानकोट का 34.6, बठिंडा का 37.1, गुरदासपुर का 35.0, बरनाला का 34.4 और जालंधर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 25.1 डिग्री का तापमान अबोहर का दर्ज किया गया।