{"_id":"66968d77904207c9440336eb","slug":"heavy-rain-alert-for-two-days-in-17-districts-of-punjab-thunderstorm-expected-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5004-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब के 17 जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब के 17 जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी
विज्ञापन
तापमान में 2 से 3 डिग्री की आ सकती है गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला/चंडीगढ़। प्रदेशभर में मंगलवार की सुबह उमसभरी गर्मी के साथ हुई। दोपहर के समय छाए बादल और कुछ जिलों में हुई पॉकेट रेन ने लोगों को गर्मी से हलकी राहत दी। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में बुधवार व वीरवार के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल में वीरवार से मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। ऐसे में प्रदेशभर में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर व एसएएस नगर में धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर मंगलवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। तापमान 0.6 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक 42 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
हिमाचल की राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। सुबह करीब दस बजे के बाद शहर में बादल और धुंध छा गई। दोपहर तीन बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर शहर में मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। मानसून कमजोर पड़ने के चलते प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। अब 18 जुलाई से मौसम बिगड़ने की संभावना है। नाहन और डलहौजी में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में बुधवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।