फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Health department team raided factory in Patiala sealed 450 kg of cheese

कहीं आपने तो नहीं खाया ये पनीर: चारों तरफ गंदगी... स्वास्थ्य विभाग ने फैक्टरी में की रेड... 450 किलो पनीर सील

Fri, 28 Mar 2025 07:19 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Mar 2025 07:19 AM IST
सार

पंजाब के पटियाला में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पनीर बनाने वाली एक फैक्टरी में रेड की। टीम ने फैक्टरी से 450 किलो पनीर को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Health department team raided factory in Patiala sealed 450 kg of cheese
फैक्टरी में रेड करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली में बीते कुछ दिन पहले मोमोज और स्प्रिंगरोल बनाने वाली फैक्टरी में भरी गंदगी के बीच खाने का सामान तैयार किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम ने फैक्टरी में छापा मारा था। ऐसा ही मामला अब पटियाला में भी सामने आया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की हेल्थ ब्रांच ने वीरवार को पटियाला में एक फैक्टरी में दबिश देकर 450 किलो पनीर को सील कर दिया। टीम के अधिकारियों के मुताबिक पनीर मिलावटी होने का शक है। वहीं, पनीर को गंदे माहौल में तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी मालिक का चालान काट कर मौके से पनीर के तीन सैंपल भरे गए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की हेल्थ ब्रांच ने डॉ. नविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर और उनकी टीम के साथ पटियाला के झिल एवेन्यू की गली नंबर 3 में स्थित परमजीत सिंह की मालिकी वाली फैक्टरी पर दबिश दी। फैक्टरी मालिक के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नविंदर सिंह ने कहा कि यह फैक्टरी रिहायशी इलाके में है। फैक्टरी के बॉयलर से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा था। इसे लेकर फैक्टरी मालिक का चालान काटा गया है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पनीर के सैंपलों को खरड़ स्थित लैब में भेजा गया है। अगर सैंपल फेल हुए तो फैक्टरी को सील कर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed