फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   he spark of rebellion in Congress

कांग्रेस में बगावत की चिंगारी

Mon, 01 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा Updated Mon, 01 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
he spark of rebellion in Congress
विधान सभा चुनावों में एक वर्ष से ज्यादा का समय शेष होने के बाद भी घनौर कांग्रेस में जबरदस्त बगावत होने के आसार नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


 एक तरफ कांग्रेस के टकसाली नेता व दो बार के कैबिनेट मंत्री दिवंगत जसजीत सिंह रंधावा की बेटी अन्नू रंधावा ने टिकट के लिए मुहिम चला रखी है, वहीं दूसरी तरफ पिछली बार थोड़े वोटों से हारे कांग्रेस के नेता मदनलाल जलालपुर टिकट मिलने दावा कर रहे हैं।

अन्नू रंधावा ने रविवार रोटरी भवन राजपुरा में पत्रकारों से कहा कि मेरे पिता जसजीत सिंह रंधावा ने अपनी सारी जिंदगी कांग्रेस की सेवा में लगाई व घनौर इलाके का विकास कराया। पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती है अगर किसी कारण वश मुझे टिकट नहीं मिलती तो भी मैं आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले चुनावों में हारे उम्मीदवार मदनलाल जलालपुर ने कहा कि जसजीत सिंह रंधावा का इलाके में कोई भी वजूद नहीं था। इसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया था।

इससे नाराज होकर रंधावा ने डेराबस्सी जाकर चुनाव लड़ा, वहां पर भी लोगों ने उन्हें नकार दिया था। अब उनकी बेटी हक मांग रही हैं। वह तो जालंधर में रहती हैं। अभी तक घनौर के लोगों की उन्हें याद क्यों नहीं आई।


जिला कांग्रेस प्रधान व राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज का कहना है कि पार्टी में काम कर रहे हर कार्यकर्ता का टिकट मांगने का हक है। फैसला तो पार्टी को लेना है। अगर कोई भी नेता पार्टी का अनुशासन तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed