फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Haze outbreak continues, red alert issued in Punjab for next two days

Patiala News: धुंध का प्रकोप जारी, पंजाब में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी जत

Fri, 23 Dec 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Haze outbreak continues, red alert issued in Punjab for next two days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में घनी धुंध का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों में खास तौर से पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध छाई रहेगी और शीत लहरें भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इस दौरान वाहन चालकों को विशेष तौर से सावधानी बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को भी इन 14 जिलों में घनी धुंध का कहर रहा। इस दौरान खास तौर से सुबह व शाम के वक्त विजिबिलटी काफी कम रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। पंजाब में सबसे कम 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा।

पंजाब में दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम रही। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की कमी रही। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। उधर अमृतसर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 6.8, लुधियाना का 7.1, पटियाला का 6.2, पठानकोट का 8.4 और जालंधर का 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed