{"_id":"984ab091e7cad10d827a022ba76b0f81","slug":"gurugrnth-sahib-format-agnibent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप अग्निभेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप अग्निभेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 23 Jun 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकालसर रोड स्थित गुरुद्वारा बाबा नाम देव में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से गुरु ग्रंथ साहिब की 7 बीड़ और 2 सैंचरी स्वरूप अग्निभेंट हो गए। यह पवित्र स्वरूप विशेष गाड़ी जरिये गोइंदवाल साहिब भेज दिए गए हैं।
इस घटना का सुबह सुबह गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को पता लगा तो उन्हाेंने गुरुद्वारा कमेटी को सूचना दी। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी छिंदर सिंह सुबह अमृत समय पर तकरीबन 3.30 बजे उठे तो उन्होंने सुख आसन वाले कमरे से धुआं निकलता देखा। उन्हाेंने जा कर देखा तो गुरु साहिब के पवित्र स्वरूपों का काफी नुकसान हो चुका था।
इस घटना का पता लगते ही सिख जत्थेबंदियां एकनूर खालसा फौज और अन्य संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंच गई। एकनूर खालसा फौज नेता गुरमुक्ख सिंह ने बताया श्री अकाल तख्त साहब की हिदायतों पर सुख आसन वाले कमरे में एसी की मनाही है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब में प्लास्टिक बाडी वाला पंखा गर्म हो कर जलने के बाद फर्श पर गिर पड़ा। कमरे में पड़े बेड पर बिछी चादर को आग लग गई तो यह आग गुरु साहिब के पवित्र स्वरूपों तक पहुंच गई।
उन्हाेंने बताया कि शार्ट सर्किट से गुरु ग्रंथ साहिब की 7 बीड़ और 2 सैंचरी स्वरूप अग्निभेंट हुए है। उन्हाेंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार विभाग की टीम ने लखवीर सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा बाबा नाम देव भवन में पहुंचकर इस घटना की जानकारी हासिल की और सुख आसन वाले कमरे का भी जायजा लिया।