फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government, Patiala, beauty, Eclipse, Preneet Kaur, picketing, Patiala

सरकार ने पटियाला की खूबसूरती को ग्रहण लगाया : परनीत

Sat, 30 Apr 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 30 Apr 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
 Government, Patiala, beauty, Eclipse, Preneet Kaur, picketing, Patiala
पटियाला के एसएसटी नगर चौक में नगर निगम के खिलाफ धरना देतीं परनीत कौर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा कालोनी में पिछले काफी समय से विकास न होने के मुद्दे को लेकर वार्ड नंबर 27 के  इलाका निवासियों ने एसएसटी नगर चौक में धरना देकर चक्का जाम किया। इस मौके पर मथुरा कालोनी से रोज कालोनी वाली सड़क को नए सिरे से बनाने की मांग की गई। धरने में विधायक परनीत कौर व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर विशेष तौर से पहुंचे और नगर निगम व मेयर अमरिंदर सिंह बजाज खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे सड़क के दोनों तरफ बसों व गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए परनीत कौर ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाकर रख दिया है। शहर के तकरीबन हर वार्ड में सड़कें व गलियां टूटी पड़ी हैं। जगह-जगह पर सीवरेज जाम पड़ा है। पीने वाला पानी साफ नहीं मिल रहा है और जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन नगर निगम केवल तमाशा देख रहा है। पूर्व पार्षद हरीश अग्रवाल ने कहा कि वह कई बार मेयर को वार्ड की समस्याओं के बारे में बता चुके हैं और धरने भी लगा चुके हैं। लेकिन मेयर ने टाल-मटोल की नीति अपना रखी है। एक पैसा भी उनके वार्ड में नहीं लगाया गया है। उन्होंने निगम को चेतावनी दी कि अगर उनके वार्ड में विकास के काम शुरू न किए गए, तो वह इलाकानिवासियों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेसियों में पीके पुरी, केके शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed