{"_id":"5832bf134f1c1bb204b3a320","slug":"god-valmiki-800kg-gold-plated-statue-procession-cm-parkash-singh-badal-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखें भगवान वाल्मीकि की 800 किलो सोने की परत वाली प्रतिमा, सीएम ने रवाना की शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें भगवान वाल्मीकि की 800 किलो सोने की परत वाली प्रतिमा, सीएम ने रवाना की शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 21 Nov 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के शंभू सराय में भगवान वाल्मीकि को नमन करते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की दर्शन यात्रा आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारक सांझ की प्रतीक है। सीएम शंभू सराय में अपने मंत्रियों के साथ भगवान वाल्मीकि की 800 किलो सोने की परत वाली प्रतिमा को श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि की यह विशाल मूर्ति राज्य स्तरीय समागम के दौरान अमृतसर के भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में सुशोभित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक वर्ग के लोगों को अपील की कि वह बढ़-चढ़ कर इस राज्यस्तरीय समागम में शामिल हों। आगे कहा कि सभी को एकत्र होकर इस समागम में जाति, धर्म और नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठकर भागीदारी करनी चाहिए।
बादल ने कहा कि इस यात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि की यह विशाल आकार की स्वर्ण मूर्ति राज्य के कोने-कोने में ले जाई जाएगी, ताकि लोग इसके दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में निर्मित किए मंदिर कम पनोरमा कांप्लेक्स और संग्रहालय भगवान वाल्मीकि को राज्य सरकार द्वारा एक साधारण श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपये खर्च करके निर्मित की गई यह यादगार भगवान वाल्मीकि के जीवन, शिक्षाओं और उनकी सोच को विश्व भर में जीवित रखेगी और इसके साथ-साथ महान गुरु की अमीर विरासत को जीवित रखने के लिए सहायक होगी। उन्होंने कहा कि इस यादगार का डिजाइन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के आर्किटेक्ट द्वारा बनाया गया है, जिन्होंने इस काम को संपूर्ण करते समय इस जगह की धार्मिक महत्ता का पूरा ख्याल रखा है।
बादल ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार द्वारा अमृतसर में भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और होश्यिारपुर के खुरालगढ़ में गुरु रविदास की यादगार शीघ्र ही मानवता को समर्पित कर दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के बैंड और घुड़सवारों की टुकड़ी द्वारा भगवान वाल्मीकि मूर्ति दर्शन यात्रा को सलामी भी दी गई।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल, एसजीपीसी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, गुलजार सिंह रणिके, सोहन सिंह ठंडल और विधायक हरप्रीत कौर मुखमैलपुर मौजूद रहे।