फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Friendship on social media, later started blackmailing

सोशल मीडिया पर दोस्ती, बाद में करने लगा ब्लैकमेल

Wed, 09 Jun 2021 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Friendship on social media, later started blackmailing
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद हरिद्वार के एक युवक की ओर से महिला को ब्लैकमेल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला और आरोपी जुनेद मलिक पुत्र शौकीन निवासी हरिद्वार पिछले करीब दो सालों से इंस्टाग्राम पर चेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों में आपस में कुछ पर्सनल फोटो का आदान-प्रदान हुआ। इन्हीं फोटो को लेकर बाद में आरोपी ने पीड़ित महिला का व्हाट्सएप नंबर लेकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही उसे और उसके पारिवारिक सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी पीड़ित महिला के भाई के नाम पर इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी पत्नी की फोटो पर कॉलगर्ल लिखकर बदनाम करने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला, उसकी बहन और उसकी बेटी की फोटो पर कॉलगर्ल लिखकर इंस्टाग्राम आईडी पर डालकर बदनाम करने लगा। इस कारण पीड़िता को कई अनजान लोगों के फोन आने शुरू हो गए। इस कारण उसे काफी मानसिक वेदना से गुजरना पड़ा। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed