{"_id":"64ce3e9369ca0ab759084df8","slug":"friend-strangled-to-death-body-found-from-park-near-thapar-university-patiala-news-c-284-1-ptl1001-1386-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: दोस्त की गला घोंट कर की हत्या, थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक पार्क में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: दोस्त की गला घोंट कर की हत्या, थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक पार्क में मिली लाश
Sun, 06 Aug 2023 09:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:22 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके से फरार हो गया था लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों के साथ संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उनके बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला में एक युवक ने अपने दोस्त की गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 साल के राजकुमार के तौर पर हुई है, जो मूलरूप से सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से पटियाला में रहकर दिहाड़ी करता था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के प्रभारी जसप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक एक पार्क के पास लाश पड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो सामने आया कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई। बाद में मृतक की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई, जो दिहाड़ी पर काम करता था और फुटपाथ पर ही रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि राजकुमार के दोस्त सूरज के जीजा की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। सूरज उनकी मौत के लिए अपने दोस्त राजकुमार को जिम्मेदार मानता था। इसके चलते दोनों दोस्तों में तकरारबाजी चल रही थी। शनिवार सुबह आरोपी सूरज ने राजकुमार को बात करने के लिए पार्क के पास बुलाया और वहां दोनों का झगड़ा हो गया। इसी बीच सूरज ने राजकुमार का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके से फरार हो गया था लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों के साथ संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उनके बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।