फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Foreign students saw the heritage buildings

विदेशी स्टूडेंट्स ने विरासती इमारतें देखीं

Tue, 01 Sep 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 01 Sep 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
सात दिन के पंजाब दौरे पर आए विदेशी विद्यार्थियों के  प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शाही शहर की विरासत को करीब से देखने का आनंद लिया। फिजी, फ्रांस, जापान, मलेशिया, दक्षिणी अफ्रीका और इजराइल के 32 विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक  इमारतों की खूबसूरती का जमकर लुत्फ उठाया और अपने दौरे को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों में से लगभग 40 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनके पूर्वज अथवा ननिहाल पक्ष के लोग भारत के किसी न किसी राज्य से विदेशों में जाकर बसे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार ने राज्य मेहमान घोषित किया है।
विज्ञापन


विरासती सैर के दौरान इन विद्यार्थियों ने शाही समाधियों, किला मुबारक, शीश महल, एनआईएस समेत अन्य ऐतिहासिक और विरासती इमारतों को देखा। यह प्रतिनिधिमंडल 28 अगस्त से पंजाब के पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण और विरासती इमारतों का दौरा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विद्यार्थी पुरातन इमारतों की निर्माण व वास्तु कला और कलात्मक वस्तुओं के  विशाल संग्रह से काफ ी प्रभावित हुए। किला मुबारक में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का पंजाब पर्यटन निगम के चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल और जिला परिषद के  चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण ने स्वागत किया।


अबलोवाल ने कहा कि दल ने शाही समाधियों से किला मुबारक तक बाजारों में पैदल जाते हुए किला चौक में पंजाब की अनमोल संस्कृति की प्रतिनिधित्व करती फुलकारी, पंजाबी जूती सहित अन्य सामान की खरीद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed