फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fog, trains, passenger troubled, four 9-hour train down, Patiala

कोहरे से ट्रेनें लेट, इंतजार में यात्री हो रहे परेशान

Fri, 09 Dec 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 09 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Fog, trains, passenger troubled, four 9-hour train down, Patiala
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : डेमो फोटो
शहर में पिछले दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे ने जहां आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है, वहीं ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शहर में पिछले दो दिनों से देर रात से घना कोहरा पड़ना शुरू हो जाता है, जो सुबह 10 बजे तक रहता है। जिससे विजिबिलिटी न होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन


पटियाला रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अजीत सिंह चीमा ने बताया कि कोहरे के कारण गंगानगर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन चार घंटे देरी से चल रही है, जबकि फाजिल्का से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 9 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दादर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन साढ़े छह घंटे और अमृतसर से दादर की ट्रेन करीब घंटा भर देरी से चली। चीमा ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ रही है, क्योंकि कोहरे में सिग्नल क्लीयर नहीं दिख पाता है।

ऐसे में अगर ट्रेन की रफ्तार तेज होगी, तो हादसा होने का खतरा रहता है। उन्होंने माना कि ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed