{"_id":"635dab21f0c3ac5e50aead125bfeecb5","slug":"five-members-of-the-gang-arrested-charged-of-snaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नैचर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला,पटियाला
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पटियाला पुलिस ने स्नैचर गिरोह के पांच सदस्यों को वीरवार को लाखों के सामान समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाखों के सोने के गहने, नगदी व अन्य सामान बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में बताया कि एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा और डीएसपी केसर सिंह के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने 10 नवंबर को राजिंदरा अस्पताल के निकट बडूंगर चौक में नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की कि सौरव रहेजा उर्फ सोनू , रवि मुखेजा, अमनदीप, रिशी उर्फ चमकी (सभी करतारपुर नाभा निवासी) विशाल कुमार उर्फ काकू निवासी शिवपुरी मोहल्ला ग्रिड चौक नाभा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उनके पास तीन मोटरसाइकिल हैं और इन आरोपियों ने कई शहरों में स्नैचिंग और लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इन आरोपियों के पास हथियार भी हैं। सूचना पर सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में पर्चा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए इन आरोपियों को भी हथियारों समेत दबोचा लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब छह लाख की कीमत के सोने के गहने, नगदी, चार मोबाइल फोन मार्का एपल और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। इनका एक साथी यश कपूर निवासी करतारपुरा मोहल्ला नाभा काबू नहीं किया जा सका।
आरोपियों से पूछताछ करने पर पता लगा है कि इस गिरोह ने पिछले करीब तीन महीनों से शहर के अंदर कई वारदातों को अंजाम दिया था। यह आमतौर पर रिक्शा, पैदल जा रही महिलाओं व घर के बाहर खड़ीं महिलाओं को देखकर उनके पर्स, गहने व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे।
सितंबर 2013 में इस गिरोह ने त्रिपड़ी एरिया में बीएन खालसा स्कूल के पास से, रतन नगर के नजदीक थाना सिविल लाइन के एरिया सद्भावना अस्पताल के नजदीक से, पंजाबी बाग एरिया से, नवंबर 2013 में अजीत नगर, आईसीआई बैंक लीला भवन, खंडा चौक पटियाला, थाना अर्बन एस्टेट के एरिया और गुरू नानक नगर एरिया में लूटपाट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। इन आरोपियों के भगौड़े साथी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।