फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fire in PU managerial block, fear of record burning

पीयू के प्रबंधकीय ब्लाक में आग, रिकार्ड जलने की आशंका

Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire in PU  managerial block, fear of record burning
पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकीय ब्लाक में मंगलवार देर शाम आग लग गई। इस दौरान किसी जानी नुकसान के होने से बचाव रहा, लेकिन बताया जा रहा है कि रिकार्ड जल गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकीय ब्लाक एक की दूसरी मंजिल पर स्थित अमला शाखा सेक्शन सात में देर शाम आग लग गई। इसका पता लगते ही मौके पर मौजूद सुरक्षा मुलाजिमों ने अपने इंचार्ज को जानकारी दी। यूनिवर्सिटी मुलाजिमों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बाद में सुरक्षा शाखा के इंचार्ज, डिप्टी रजिस्ट्रार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। सूत्रों के मुताबिक शाखा में अहम रिकार्ड थे। आग लगने से रिकार्ड के जलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed