{"_id":"cb828395f15b11fcb94edcaa0cb16105","slug":"fast-ambulance-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मरणव्रत पर बैठेगा हड़ताली 108 एंबुलेंस स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मरणव्रत पर बैठेगा हड़ताली 108 एंबुलेंस स्टाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 25 May 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायल 108 एंबुलेंस के हड़ताली स्टाफ ने मांगें न माने जाने पर सोमवार से मरणव्रत पर बैठने का अल्टीमेटम दिया है। 108 एंबुलेंस स्टाफ के जिला प्रधान हरदीप सिंह के मुताबिक मांगें माने जाने तक मोहाली में डायरेक्टर नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के दफ्तर के आगे स्टाफ का धरना जारी रहेगा।
साथ ही सोमवार को मोहाली में फेज छह के चौक में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंका जाएगा। इस मौके पर पिछले दो महीनों से रुकी सैलरी रिलीज करने और सारे स्टाफ को चिकित्सा हेल्थ केयर की बजाय पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के ठेके अधीन लाने की मांग की गई।
जिला प्रधान हरदीप सिंह ने कहा कि सोमवार को अगर डायरेक्टर नेशनल रुरल हेल्थ मिशन के साथ बैठक बेनतीजा रही या फिर डायरेक्टर उनसे न मिले, तो मरणव्रत शुरू किया जाएगा, जिसमें रोजाना पांच लोग मरणव्रत पर बैठेंगे। साथ ही सोमवार को छह फेज के चौक में सीएम बादल का पुतला फूंका जाएगा। साथ ही रोष मार्च निकाल कर रोड भी जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रधान ने कहा कि चिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड की ओर से एंबुलेंस स्टाफ की खूब लूट-खसोट की जा रही है। इसलिए उनकी मांग है कि उन्हें पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन अपने अधीन ले। साथ ही उनकी रूकी सैलरी रिलीज हो और ओवरटाइम के बकाया भी जल्द दिए जाएं।