फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers arrived on the information about the opening of Reliance mall

रिलायंस माल खुलने की सूचना पर पहुंचे किसान

Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived on the information about the opening of Reliance mall
पटियाला के नजदीक बने रिलायंस के बड़े माल खुलने की सूचना वीरवार को जैसे ही किसान जत्थेबंदियों तक पहुंची, बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौके पर पहुंच गए। इन्होंने सुबह सात बजे ही माल के आगे धरना लगा दिया और केंद्र को चेताया कि जब तक खेती कानून रद नहीं किए जाएंगे, तब तक किसी भी रिलायंस के पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा या माल को खुलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्रांतिकारी किसान यूनियन के बैनर तले दिए धरने को संबोधित करते किसान बीबीयों रजिंदर कौर, जसविंदर कौर, मनजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार यह खेती कानून लागू करके देश के मंडी सिस्टम को खत्म करके किसानों को कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाना चाहती है। किसी भी हालत में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि एमएसपी को कानूनी तौर पर अनिवार्य किया जाए। साफ किया कि जब तक खेती कानून वापस नहीं होंगे, तब तक रिलायंस जैसे बड़े कारपोरेट घराने का विरोध जारी रहेगा। किसान नेता जंग सिंह भटेड़ी ने कहा कि एक कमेटी बनाकर सबकी दिन-रात की ड्यूटियां लगा दी गई हैं, ताकि इस खोलने की हिम्मत न की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पंजाब सरकार की ओर से लगाए नाइट कर्फ्यू का विरोध किया गया। कहा कि कोरोना का डर दिखाने की बजाय सरकार को कोरोना के खात्मे के लिए अस्पताल में पर्याप्त व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। चेतावनी दी कि अगर खेती कानून रद न हुए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed