फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer leaders furious over forcibly giving pesticides with fertilizers

राजपुरा : खाद के साथ जबरदस्ती कीटनाशक देने पर भड़के किसान नेता, दवाई विक्रेता के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 24 Aug 2021 09:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders furious over forcibly giving pesticides with fertilizers
राजपुरा। नई अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के नेता मनप्रीत सिंह नीलपुर, जसवंत सिंह व उजागर सिंह खैरपुर की अगुवाई में किसानों ने कीटनाशक दवाई विक्रेता के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा किसानों ने तहसीलदार को इस संबंधी एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उक्त दुकानदार खाद के थैलों के साथ अनावश्यक कीटनाशक दवाइयों के पैकेट भी जबरदस्ती दे रहा है। अभी किसानों को फसल के लिए उस दवाई की जरूरत भी नहीं है। खाद की कीमत 275 रुपये प्रति थैला है, जबकि साथ दी जा रही दवाई की कीमत 500 रुपये है। किसानों ने कहा कि उन्हें खाद देने के साथ साथ ब्लैकमेल किया जा रहा है। कई विक्रेताओं ने खाद का स्टॉक रखा हुआ है और वे किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर महंगी कीमत की कीटनाशक दवाई खाद के थैलों के साथ जबरदस्ती दे रहे हैं। किसानों ने यह भी कहा कि कई दुकानदार आधार कार्ड पर एक ही थैला दे रहे रहे हैं। अगर किसी किसान को ज्यादा थैले लेने हों तो वह फिर हर रोज ही शहर में खाद के थैले ही लेने आया करेगा।
विज्ञापन

इस संबंधी खेतीबाड़ी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह का कहना है लिखित शिकायत मिलने के बाद संबंधी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर तेजिंदर सिंह, लीला, परमिंदर सिंह, मंजीत सिंह, जगजीत सिंह, हैपी सिंह, लखविंदर सिंह, मीनू चौहान, वरिंदर सिंह हैपी, बब्बू, निशां सिंह, सुरजीत बग्गा और सुखदेव सिंह सहित अन्य किसान जथेबंदियों के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed