फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer leader attacked with sword

तलवार से किसान नेता पर हमला, अंगुली कटी, सिर में लगे सात टांके

Sun, 25 Apr 2021 09:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader attacked with sword
अस्पताल में उपचाराधीन किसान नेता सुरिंद्र सिंह बंटी खानपुर। - फोटो : PATIALA
नकदी से भरा बैग न छोड़ने पर लुटेरों ने शनिवार रात एक किसान नेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनके दाएं हाथ की सबसे बड़ी अंगुली कट गई और सिर पर भी घाव आया, जिसमें सात टांके लगाने पड़े। घायल हालत में कटी अंगुली जुड़ने की उम्मीद में वह राजपुरा के अलावा राजिंद्रा अस्पताल तक गए, लेकिन अंगुली नहीं जोड़ी जा सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

किसान नेता सुरिंद्र सिंह बंटी खानपुर ने बताया कि वह गांव खानपुर में मिठाई की दुकान करते हैं, रोजाना की तरह शनिवार को रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जाने लगे कि तीन लुटेरों ने आकर हजारों की नकदी से भरा गले में डाला लैपटॉप वाला बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं बैग छीनने का प्रयास करने वाले लुटेरे को पकड़ लिया। इतने में एक लुटेरे ने उनके हाथ और सिर पर तलवार से वार कर दिया। इस दौरान शोर मचने पर लुटेरे बाइक पर गांव हरपालपुर की तरफ भाग गए। बंटी ने बताया कि हमले से दाएं हाथ की सबसे बड़ी अंगुली कट गई और सिर में भी घाव हुआ है। कटी अंगुली को उठाकर वह घायल हालत में राजपुरा के अलावा राजिंद्रा अस्पताल गए, लेकिन अंगुली को नहीं जोड़ा जा सका। बंटी के सिर में सात टांके लगे हैं। अस्पताल में उन्होंने बताया कि पुलिस उनके बयान तक दर्ज करने नहीं पहुंची है। वहीं खेड़ी गंडिया पुलिस में तैनात एएसआई व मामले के आईओ बलजिंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 जत्थे टीकरी बॉर्डर पर भेज चुके हैं
किसान नेता सुरिंद्र सिंह बंटी पिछले 6 माह से किसानों के संघर्ष से जुड़े हैं। अपनी अगुवाई में वह अब तक 15 किसानों के जत्थे टीकरी बॉर्डर पर भेज चुके हैं। सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ मंच साझा कर चुके बंटी की आधुनिक तरीके से सुसज्जित ट्रैक्टर ट्राली छह माह से टीकरी बॉर्डर पर किसानों की सेवा में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed