फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer dies due to drowning in Miranpur Cho

पटियाला : पशुओं के लिए चारा लेने गया था किसान, मीरांपुर चो में डूबने से गई जान

Sat, 24 Jul 2021 05:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning in Miranpur Cho
पटियाला। निकटवर्ती गांव ससा गुजरां के एक किसान की मीरांपुर चो नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान भोला सिंह (48) के तौर पर हुई है। गांव के रहने वाले जगमेल सिंह ने बताया कि भोला सिंह शुक्रवार सुबह बैल रेहड़ा लेकर गांव हासमपुर मांगटां स्थित अपने खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गया था। जब देर शाम तक किसान वापस न लौटा, तो उसके परिजनों ने गोताखोरों को साथ लेकर गांव हासमपुर मांगटां के नजदीक ही मीरांपुर चो नदी में तलाश शुरू की। इस दौरान शनिवार सुबह मीरांपुर चो में बने रैंप से आगे मरा बैल और इससे कुछ आगे बूटी में फंसी किसान की लाश बरामद हो गई।
विज्ञापन

गांववासियों के मुताबिक गांव हासमपुर मांगटां आने-जाने के लिए मीरांपुर चो नदी में बने रैंप पर से गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में हर समय राहगीरों को जान पर खेलते हुए यहां से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। लंबे समय से इस नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार के सिर पर अब तक जूं नहीं रेंगी। बीते दिन हासमपुर मांगटां समेत अन्य नजदीकी गांवों के लोगों की ओर से ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को मीरांपुर चो में बनी बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया गया था। उधर, भाकियू एकता (डकौंदा) के ब्लाक प्रधान मुख्तियार सिंह ककेपुर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब सरकार से मांग की है कि मरने वाले किसान भोला सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही चेताया कि अगर इस नदी पर जल्द पुल का निर्माण न किया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed