फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers died in Punjab during protest against farm Laws

कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे दो किसानों की मौत, अब तक छह अन्नदाताओं ने गंवाई जान

Sun, 18 Oct 2020 02:23 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/ मानसा/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/ मानसा/चंडीगढ़ Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died in Punjab during protest against farm Laws
हरबंस सिंह, जगराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में चल रहे किसानों के धरने में शनिवार को पटियाला और मानसा में एक-एक किसान की मौत हो गई। इससे पहले आंदोलन में शामिल चार किसानों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल छह किसानों की जान जा चुकी है। इस बीच, खेती कानूनों के विरोध में अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, मुक्तसर, रोपड़ और संगरूर में किसानों का धरना- प्रदर्शन जारी रहा और भाजपा नेताओं के घर का घेराव किया। उधर, फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन 21 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


पटियाला के गांव महिमदपुर जट्टां में प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के किसान नेता हरबंस सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े 9 बजे महिमदपुर जट्टां में हरबंस सिंह की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। हरबंस ने किसानों को संबोधित भी किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने दो मिनट का मौन धारण कर किसान नेता को श्रद्धांजलि दी और साथ ही उन्हें किसानी संघर्ष के शहीद का दर्जा दिया। इस मौके पर किसान जत्थेबंदियों ने अपने आंदोलन को आने वाले दिनों में और उग्र करने का भी फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में अब तक छह किसानों की मौत
इसके अलावा मानसा में रेलवे स्टेशन पर जारी धरने में शामिल गड़दी के एक किसान जगराज सिंह (56) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैणीवाघा ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे धरनास्थल पर जगराज सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया। इससे पहले बुढलाडा में धरने में शामिल महिला तेज कौर और संगरूर के भुल्लड़हेड़ी के बुजुर्ग किसान लाभ सिंह समेत चार लोगों की आंदोलन के दौरान मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed