फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer, 40 thousand million, free electricity, tube-wells, connection, Patiala

किसानों को 40 हजार करोड़ की मुफ्त बिजली दी जा रही है : टोहड़ा

Sun, 08 May 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 08 May 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Farmer, 40 thousand million, free electricity, tube-wells, connection, Patiala
पटियाला में आयोजित एक समागम दौरान विधानसभा हलका पटियाला देहाती के किसानों को ट्यूबवेलों के कनेक्शन बांटते पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा व डीसी रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार की ओर से राज्य के किसानों को पिछले 9 साल में करीब 40 हजार करोड़ की बिजली मुफ्त मुहैया कराई गई है। अब हरेक साल पावरकॉम को किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 5000 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर अदा किए जाते हैं। यह बात पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा ने बहावलपुर पैलेस में विधानसभा हलका पटियाला देहाती के 204 किसानों को खेतीबाड़ी के ट्यूबवेल कनेक्शनों के वितरण के लिए कराए समागम में कही। 
विज्ञापन


टोहड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के किसानों को 30 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इस तहत हरेक विधानसभा हलके के करीब 250 किसानों को यह कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह कनेक्शन मिलने से किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन


डीसी रामवीर सिंह ने किसानों को कहा कि वे गेहूं व धान के फसली चक्र से निकल कर रोजाना आमदन देने वाली फसलों की काश्त करें। जिले में गेहूं की खरीद प्रक्रिया करीब पूरी हो चुकी है। जिले में खरीदी गई गेहूं की 99 फीसदी लिफ्टिंग हो चुकी है और 93 फीसदी अदायगी भी हो चुकी है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे कीड़ेमार दवाओं और खादों का कम से कम इस्तेमाल करें। इस मौके पर विधानसभा हलका पटियाला देहाती के 204 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शनों के मंजूरी पत्र भी बांटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed