फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Electric employee, picket, government, protesting, asking, Patiala

सरकार के खिलाफ बिजली मुलाजिमों का धरना

Wed, 22 Jun 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 22 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Electric employee, picket, government, protesting, asking, Patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर धरना देते बिजली मुलाजिम। - फोटो : पटियाला में सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर धरना देते बिजली मुलाजिम।
मांगों को लेकर सरकार के अड़ियल रवैए के खिलाफ बिजली मुलाजिमों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन के बैनर तले सब अर्बन डिवीजन पटियाला और पूर्व मंडल के बिजली मुलाजिमों ने संयुक्त तौर पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बिजली मुलाजिम लीडरों रजिंदर सिंह, विजय देव, बनारसी दास ने कहा कि बिजली निगमों में आउट सोर्सिंग व निजीकरण के बढ़ते चलन को खत्म किया जाए। साथ ही पे बैंड दिसंबर 2011 से लागू किया जाए, डीए की किश्तों का बकाया जल्द दिया जाए, डिसमिस बिजली मुलाजिमों को बहाल किया जाए। उन पर दर्ज पुलिस व कोर्ट केस वापस लिए जाएं।
विज्ञापन


इसके अलावा पेंशनों में की 33 फीसदी की कटौती रद्द की जाए और बिजली निगमों में खाली पडे़ पदों पर रेगुलर भरती की जाए। इस मौके पर मांगों को लेकर 29 जून को मॉडल टाउन मंडल पटियाला की ओर से धरना देने का एलान किया गया। इसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में होने वाले प्रदेशस्तरीय धरने में ज्यादा से ज्यादा बिजली मुलाजिमों से भाग लेने की अपील की गई। मुख्यमंत्री के फील्ड में आने पर उनके खिलाफ काले झंडों के साथ रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। सरकार की ओर से राजिंदरा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और अध्यापकों पर किए जा रहे अत्याचार की निंदा की गई। केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed