फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Eight employees corona infected Bhankhar School Patiala Education Department closed school two days

पटियाला के भांखर स्कूल में आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित, शिक्षा विभाग ने दो दिन के लिए बंद करवाया स्कूल

Mon, 15 Feb 2021 06:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Eight employees corona infected Bhankhar School Patiala Education Department closed school two days
पटियाला। कस्बा सन्नौर के नजदीकी गांव भांखर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल को दो दिन के लिए बंद कराने के आदेश दिए हैं। स्कूल के बाकी स्टाफ का सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया। जानकारी के मुताबिक भांखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 15 गांवों में 650 विद्यार्थी पढ़ते हैं। पिछले हफ्ते एक अध्यापक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अब स्कूल के आठ और कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। कोरोना पॉजिटिव केसों में इजाफे को देखते हुए सोमवार को सारे स्कूल स्टाफ की जांच करवाकर सैंपल लिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदर कौर ने बताया कि स्कूल के एक अध्यापक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब उक्त अध्यापक की कार में उनके साथ आने वाले अन्य स्टाफ की जांच करवाई गई तो संख्या बढ़कर आठ हो गई। स्कूल को फिलहाल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed