{"_id":"686e65f187f605f1af07294c","slug":"easy-registry-system-started-in-patiala-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8705-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला में शुरू हुई ईजी रजिस्ट्री प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला में शुरू हुई ईजी रजिस्ट्री प्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अब लोग अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेंगे रजिस्ट्री कार्यालय
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सरकार ने पटियाला में ईजी रजिस्ट्री प्रणाली (यानी ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री को आसान बनाने की प्रणाली) की शुरुआत कर दी है। अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही एजेंटों के भरोसे रहना पड़ेगा, क्योंकि शुरुआत से अंत तक सारी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यह प्रणाली तेज़, पारदर्शी और सुगम होगी।
पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने ईजी रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि अब जिले के किसी भी सब-रजिस्टार दफ्तर में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेज़ तैयार करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से सेवा सहायकों को घर बुलाया जा सकता है। अब लोग ऑनलाइन दस्तावेज़ जमा करने, डिजिटल तरीके से पहले से जांच करवाने और अपनी सुविधानुसार सब-रजिस्टार कार्यालय में समय तय करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब किसी भी नागरिक को लंबी लाइनों में लगने या दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
कोहली ने कहा कि ईजी रजिस्ट्री प्रणाली में सेल डीड का ड्राफ्ट खुद तैयार करने की व्यवस्था भी की गई है। सेवा सहायकों के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह प्रणाली लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के भीतर दस्तावेजों की अग्रिम जांच हो जाएगी और तय समय पर रजिस्ट्री भी पूरी कर दी जाएगी, जिससे व्यस्त लोग या नौकरीपेशा वर्ग भी सहजता से यह कार्य कर सकेगा और अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक बचत भी होगी। कोहली ने सब-रजिस्टार कार्यालय में आए लोगों से कार्यालय की कार्यप्रणाली और सरकार की इस पहल के बारे में विचार-विमर्श भी किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेवजह के दफ्तरों के चक्कर और समय की बर्बादी समाप्त हो गई है।