फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dumping ground performance against the mayor office

डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ मेयर दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 20 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 20 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
गांव दूधड़ में 35 म्यूनिसिपल कमेटियों के  कूड़ा कर्कट के लिए डंप बनाने खिलाफ चल रहे आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को डंप विरोधी एक्शन कमेटी की ओर से मिनी सचिवालय के बाहर शुरू क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न गांवों डकाला, त्रैं, झंडी, कलरभैनी, दूधड़, जलालखेड़ा, बठोई, खुर्द, बलवेड़ा, ननानसू, देवीनगर, करहाली, सवाजपुर के लोगों ने मिनी सचिवालय से लेकर थापर कालेज और फिर 22 नंबर फाटक से होते हुए लीला भवन, फब्बारा चौक से लेकर नगर निगम दफ्तर तक रोष मार्च निकाला और मेयर अमरिंदर बजाज के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया।  
विज्ञापन


इस मौके पर पवितर सिंह, प्रोफेसर बावा सिंह ने कहा कि दूधड़ गांव पहले ही शराब फैक्टरी, गत्ता मिलों, पोल्ट्री फार्म और पटियाला से निकलते गंदे नाले, नदी आदि के कारण हवा व पानी के प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में अब यहां अगर गंदगी का डंप बन जाएगा, तो लोगों का रहना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियां फैलने का खतरा है, लेकिन प्रशासन है कि लोगों की समस्या को समझ नहीं आ रहा है। डंप विरोधी एक्शन कमेटी ने 25 मई को इस मामले के विरोध में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के दफ्तर लीला भवन चौक में धरना लगाकर रोड जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed