{"_id":"5875fe444f1c1b7c58ba84be","slug":"dibaider-uncontrollable-car-crashed-into-the-elderly-woman-s-death-five-injured-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, पांच जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Wed, 11 Jan 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खन्ना साइड स्थित पंजाब पेट्रोल पंप के सामने पुल पर बाद सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि कार सवार परिवार के पांच लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
जानकारी के मुताबिक सरहिंद की ओर से खन्ना जा रही कार (पीबी 10 डीपी 9118) मंडी गोबिंदगढ़ के श्री गुरु गोबिंद साहिब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक पुल पर पहुंची तो अज्ञात वाहन ने साइड से उसे टक्कर मार दी। इससे कार चालक अपना संतुलन गंवा बैठा और कार रोड डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे के साथ टकराती हुई सरहिंद की ओर होकर दूसरी रोड पर पलट गई।
इसमें सवार पालो (50) पत्नी जमालदीन निवासी गांव फैजुलापुर तहसील अमलोह, जमालदीन (55) पुत्र रहमदीन, असलम (25) पुत्र पाली, मरियम पत्नी असलम, सहीन (3) बेटी बशीर मोहम्मद और नसीब खान पुत्र असलम गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने पालो को मृत करार दे दिया। पांच जख्मियों की गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे थानेदार लखबीर सिंह ने बताया कि कार सवार अंबाला के नजदीक पड़ते सधौरा पीर के मेले से अपने गांव फैजुलापुर को लौट रहे थे।