{"_id":"5ffef1758ebc3e2e3e49ccb3","slug":"dead-body-of-class-nine-student-found-from-canal-samana-patiala-patiala-news-pkl4004703184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : परीक्षा देने गया नौवीं का छात्र नहीं लौटा, एक दिन बाद नहर में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : परीक्षा देने गया नौवीं का छात्र नहीं लौटा, एक दिन बाद नहर में उतराता मिला शव
Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
जसप्रीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के थाना सदर समाना के अधीन गांव ककराला भाइका के रहने वाले कक्षा नौ के एक विद्यार्थी का शव भाखड़ा नहर पर बने जोड़ामाजरा पुल के नजदीक मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मवी कलां पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई साहब सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय जसप्रीत सिंह समाना के डीएवी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल में विज्ञान की परीक्षा देने गया था। वह शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान जसप्रीत सिंह का शव भाखड़ा नहर पर बने जोड़ामाजरा पुल के नजदीक उतराता मिला।
विज्ञापन
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल समाना भेज दिया। पुलिस ने छात्र के पिता गुरप्रीत सिंह के बयान पर मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जसप्रीत सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता गुरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक पिता ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।