फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Worker killed the throttled wife

मजदूर ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला

Sat, 27 Jun 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 27 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
शहर से बाहर बहोना चौक पास एक मजदूर ने चाल चलन के शक में पत्तनी की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी को उसके पारिवारिक सदस्यों ने काबू कर पुलिस हवाले कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी संदीप शर्मा ने बताया निर्मल सिंह निवासी निवासी नजदीक बहोना चौक मोगा ने अपनी पत्नी राजदीप कौर की शनिवार की दोपहर के समय हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के लिए पहले राजदीप कौर के मुंह पर तकिया रखा, जिससे उसका शोर कमरे से बाहर न जा सके।
विज्ञापन


इसके बाद गला घाेंटकर हत्या कर दी। मृतका दो लड़कों की मां थी। हत्या करने बाद आरोपी ने अपने पारिवारिक सदस्यों को बताया। इस पर परिजनों ने उसे दबोच लिया और पुलिस हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएसपी ने बताया आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर हत्या के असली कारण का पता लगाया जाएगा। वैसे प्राथमिक तफ्तीश में घरेलू झगड़ा और आरोपी की तरफ से पत्नी के चाल चलन पर शक करने की बात सामने आई है।

उन्हाेंने बताया कि आरोपी निर्मल सिंह खिलाफ थाना सिटी में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए  सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed