फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woman cheated of 3 crore 80 lakhs in land deal in Patiala

पटियाला: जमीन के सौदे में महिला से 3.8 करोड़ की ठगी, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

ठगी के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में केस दर्ज किया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है। कमलजीत कौर निवासी मेन रोड सूलर की ओर से थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
Woman cheated of 3 crore 80 lakhs in land deal in Patiala
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पटियाला में जमीन के सौदे में एक महिला के साथ दो सगे भाइयों की ओर से 3.8 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


कमलजीत कौर निवासी मेन रोड सूलर की ओर से थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सुखविंदर सिंह व उसके भाई बलविंदर सिंह निवासी गांव चौरां जिला पटियाला के पिता हरचंद सिंह व उनके भाई गुरनाम सिंह ने महिला के साथ जमीन का सौदा सात करोड़ 92 लाख रुपये में तय किया था।

विज्ञापन


इसके बाद कमलजीत कौर ने पांच करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए और जवाब में उन्होंने एक एकड़ जमीन की पावर आफ अटाॅर्नी भी महिला को दी थी। इस जमीन की कीमत केवल 1.98 करोड़ थी। बाद में जब आरोपियों के पिता हरचंद सिंह की मौत हो गई, तो उन्होंने कमलजीत कौर को बाकी जमीन का कब्जा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। इस तरह से आरोपी भाइयों ने महिला के साथ 3.8 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी भाइयों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed