{"_id":"58b6978d4f1c1b0574830f9f","slug":"wife-s-murder-the-accused-husband-committed-suicide-the-canal-from-hisar-zombies-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का कत्ल करने आरोपी ने की खुदकुशी, नहर से मिली लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का कत्ल करने आरोपी ने की खुदकुशी, नहर से मिली लाश
Updated Wed, 01 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के प्रेम संबंधों से नाराज होकर पत्नी का कत्ल करने के बाद बेटे को भी गंभीर घायल करने वाले आरोपी पति ने भी सुसाइड कर लिया है। पुलिस को आरोपी की लाश हिसार में नहर से मिली है। अब तक पटियाला पुलिस उसे फरार मान रही थी और जगह-जगह रेड करके उसकी तलाश कर रही थी।
गौरतलब है कि 20 फरवरी को टोभा बाबा ध्याना के नजदीक झूरा वाली गली के रहने वाले 47 साल के ड्राइवर हरचरन सिंह का अपनी पत्नी रूपिंदर कौर व बेटे सिमरन सिंह बीनू (23) के साथ पिछले कई दिनों से झगडा चल रहा था।
दरअसल सिमरन सिंह एक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करने वाला था। पिता इस शादी के खिलाफ था, जबकि मां रूपिंदर कौर उनका साथ दे रही थी। 20 फरवरी की सुबह हरचरन सिंह ने गुस्से में आकर सोते हुए ही अपनी पत्नी को बैट से सिर पर चोटें मार कर कत्ल कर दिया और बेटे को गंभीर घायल कर दिया था। वारदात के बाद से हरचरन सिंह फरार था।
विज्ञापन
पुलिस को अब हरचरन सिंह की लाश हिसार में नहर से मिली है। हरचरन सिंह की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और पर्स में लिख कर रखे मोबाइल नंबरों से हरियाणा पुलिस ने पटियाला में उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया। पटियाला पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया है।