फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wedding videographer injured in firing

शादी समारोह में फायरिंग से वीडियोग्राफर घायल

Sun, 07 Feb 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Sun, 07 Feb 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Wedding videographer injured in firing
कुराली रोड पर गांव चतमाला के एक पैलेस में विवाह समारोह  शामिल दो नौजवानों ने खुशी मे फायरिंग कर दी। एक गोली लगने विवाह की वीडियोग्राफी कर रहा नौजवान घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल नौजवान को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़  ले जाया गया है। मोरिंडा पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।

घायल वीडियोग्राफर की की पहचान धरमिंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव झिंगड़ा के रूप में हुई है। इसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर मोरिंडा थाना प्रमुख रविंदरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर विवाह में गोली चलाने वाले दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और एक रायफल बरामद की है। थाना प्रमुख का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि सरकार ने पैलेस मालिकों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे कि पैलेसों में हथियार लेकर जाने की मनाही है। इस पर पैलेस के मालिक ने इन हथियारबंद व्यक्तियों को उन्हें क्यों नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस को पैलेस में फायरिंग होने की सूचना क्यों नहीं दी। इस पर थाना प्रमुख का कहना है यह जांच का विषय है। जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed