फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   vehicle thief, arrest, uttrakhand, crime, patiala

उत्तराखंड से हथियार लाकर पंजाब में बेचने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 07 Apr 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
vehicle thief, arrest, uttrakhand, crime, patiala
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पुलिस ने चार देसी पिस्तौलों और कारतूसों समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि थाना शंभू के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पुलिस पार्टी के  साथ नेशनल हाईवे-1 पर गांव डाहरिया के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से आई एक प्राइवेट बस की चेकिंग के दौरान बस में सवार दो नौजवानों संदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र सिंगारा सिंह और नेत्रपाल उर्फ खंडा पुत्र पानू राम वासी गांव ठाठ चंदन थाना नुक्कड़ जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की जब शक के आधार पर तलाशी ली गई तो दोनों के पास से दो-दो पिस्तौल 315 बोर देसी बरामद हुए। जांच दौरान पाया गया कि दोनों में कारतूस भी भरे हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना शंभू में केस दर्ज किया गया है। 

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने पूछताछ दौरान बताया है कि वे यह पिस्तौल मुमताज निवासी टांडा बनेरा नजदीक रुड़की (उत्तराखंड) से छह-छह हजार रुपये के हिसाब से खरीद कर लाए थे। आगे यह चारों पिस्तौल अमरपीटर निवासी उधोवाल नजदीक महतपुर जालंधर को 10-10 हजार में देनी थी।
विज्ञापन


इससे पहले भी ये लोग रछपाल सिंह निवासी फगवाड़ा, रणजीत सोनू निवासी उधोवाल और लाली निवासी खलवारा को नाजायज हथियार सप्लाई कर चुके  हैं। इसी साल छह फरवरी को इन्होंने एक पिस्तौल देसी छह कारतूस वाला अमरपीटर को ही सप्लाई किया था। ये लोग उत्तराखंड से सस्ते दामों पर हथियार लाकर महंगे भाव में पंजाब में आ कर बेचते रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed