{"_id":"580b35084f1c1b592c70670b","slug":"vegetable-merchant-death-murder-or-suicide-investigation-malerkotlah-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या अथवा आत्महत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या अथवा आत्महत्या में उलझी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 22 Oct 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में मिली सब्जी व्यापारी की लाश और मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुरा बस्ती के नौजवान सब्जी कारोबारी मोहम्मद जमील का शव क्लब चौक के पास एक प्लाट में निर्माणाधीन पिलर के सरिये में लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मोहम्मद जमील की लुधियाना में बीज की भी दुकान चलाई थी। वीरवार रात 9 बजे के बाद जमील का कहीं पता नहीं चल पाया था, परिवार उसे सारी रात तलाश करता रहा, लेकिन शुक्रवार सुबह क्लब चौक के पास एक खाली प्लॉट में निर्माणाधीन पिलर पर लटकते हुए उसका शव बरामद किया गया।
मौके पर पहुंचे लोग इसे कत्ल करके खुदकुशी दर्शाने की घटना समझ रहे थे और कुछ आत्महत्या मान रहे थे, लेकिन जमील का कत्ल किसने किया, किन लोगों से जमील का मनमुटाव था, अगर खुदकुशी की है तो उसे इसके लिए उकसाने वाले कौन हैं, जमील के मोबाइल फोन पर अंतिम समय किस किसकी कॉल आई, अगर उसने खुदकुशी की तो वह जमालपुरा से डेढ़ किलोमीटर दूर क्लब चौक में क्यों आया? ये प्रश्न जमील की मौत को रहस्यमयी बना रहे हैं।
विज्ञापन
डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम : पुलिस
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि भले ही इस मामले में मृतक के परिजनों ने कार्रवाई न करवाने की बात कही है। पुलिस ने 174 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। फिर भी इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।