{"_id":"379218b1632db929c3e3bdbbc1ad5929","slug":"uncontrollable-car-crashed-into-a-tree-killing-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दंपति की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
गांव खुखराना के नजदीक रविवार की सुबह करीब आठ बजे बेकाबू वरना कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में में कार सवार दंपति की मौत हो गई और साला व उसकी पत्नी घायल हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल से लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
थाना सदर के हवलदार सर्बजीत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर जिले के गांव साधूवाला निवासी लगभग 42 वर्षीय जसमेल सिंह रविवार की सुबह वरना कार में पत्नी जसविंदर कौर, साले गुरप्रीत सिंह उसकी जसमीत कौर के साथ मोगा में अपने एक परिजन की मौत होने के कारण उसके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे थे।
गांव खुखराना के नजदीक कार चालक गुरप्रीत सिंह अचानक गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा। कार बेकाबू होकर सड़क के एक तरफ पेड़ से जा टकराई। हादसे कार में सवार जसमेल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी जसविंदर कौर, कार चालक साला गुरप्रीत सिंह व उसकी पत्नी जसमीत कौर घायल हो गई।
विज्ञापन
सभी को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों को लुधियाना रेफर कर दिया। रास्ते में ही घायल जसविंदर कौर ने दम तोड़ दिया। थाना सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।